
इंग्लैंड टीम को जीत दर्ज कराने वाले जॉय रूट के साथ जेसन रॉय, बेन स्टॉक्स और रीस टोप्ले गुरुवार को आगरा पहुंचे। उनके साथ महिला मित्र भी थी, वे ताजमहल सीधे ताजमहल गए। ताजमहल के बाहर होली के हुडदंग को देखने के बाद ताजमहल का दीदार किया। सफेद संगमरमर की इमारत के बारे में पूछा, मोहब्बत को महसूस करने के लिए सेल्फी ली, उन्हें देखने के बाद पर्यटक भी फोटो कराने के लिए आ गए। ताजमहल का दीदार करने के बाद वे दिल्ली लौट गए।
स्पीचलैस हुए खिलाडी
खूबसूरत इमारत को देख इंग्लैंड टीम के खिलाडियों के पास बयां करने के लिए शब्द नहीं थे, वे काफी देर तक ताज को निहारते रहे, कई बार उसे छूकर देखा, उसके इतिहास के बारे में जानकारी ली। जॉय रूट ने मीडिया से कहा कि उनके पास शब्द नहीं है, यह खूबसूरत इमारत को कैसे बनवाया गया होगा, प्रेम की मिशाल ताजमहल को देखते ही रहें, यही मन कर रहा था।
टी 20 टीम के खिलाडी आते रहेंगे आगरा
भारत में चल रहे टी 20 वर्ल्ड कप मेंं हिस्सा दे रही टीम के खिलाडियों में ताजमहल के प्रति दीवानगी है। वे ताजमहल को दखने के लिए उत्साहित हैं। इसके चलते आगरा में खिलाडियों के आने के सिलसिला लगा रहेगा। टूर्नामेंट के मैच में गैप होने पर खिलाडी सीधे आगरा आएंगे और ताजमहल का दीदार करेंगे। सातवें अजूबे और मोहब्बत की निशानी को खिलाडी देखना चाहते हैं। वे अकेले आने के बजाय अपनी महिला मित्र के साथ ताज का दीदार कर रहे हैं।
Leave a comment