आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना बेकाबू हो चुका है, 24 घंटे में रिकॉर्ड 271 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, एक मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती है, दो मेडिकल छात्र कोविड हॉस्पिटल में भर्ती।
आगरा में कोरोना के केस लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन के अपडेट के अनुसार आगरा में शनिवार को कोरोना के 271 केस मिले हैं। कोरोना के एक साथ इतने केस मिलने से एक्टिव केस हो गए हैं। कोरोना के एक्टिव केस 743 बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है, टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।
कोविड हॉस्पिटल में छह मरीज भर्ती, एक मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल में छह मरीज भर्ती हैं। इन छह में से दो मेडिकल छात्र भी हैं, इन्हें कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भर्ती किया गया है। जबकि दयालबाग निवासी 60 साल की बुजुर्ग महिला को सांस लेने में परेशानी होने पर आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

एसएन के डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर सहित 12 संक्रमित,
आगरा में कोरोना की चपेट में डॉक्टर भी आने लगे हैं, एसएन मेडिकल कॉलेज के 12 डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, इसमें से दो मेडिकल छात्र कोविड हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
केंद्रीय मंत्री, सांसद, मेयर और विधायक कोरोना पॉजिटिव
जनप्रतिनिधि भी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर के साथ ही मेयर नवीन जैन और विधायक योगेंद्र उपाध्याय कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।