Monday , 20 April 2026
Home आगरा Third wave in Agra: Patients growing faster than the second wave…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Third wave in Agra: Patients growing faster than the second wave…#agranews

140

आगरालीक्स…(8 January 2022 Agra News) आगरा में तीसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार अधिक तेज. दूसरी लहर की तुलना में तेजी से बढ़ रहे मरीज

शहर में कोरोना बहुत से तेजी से बढ़ रहा है। दूसरी लहर की अपेक्षा तीसरी लहर में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार कई गुना ज्यादा है। शहर में मात्र सात दिन में 452 केस मिल चुके हैं। पिछले चौबीस घंटों में 169 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गये। एसएन मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या 7 हो गयी है। शेष सभी लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है, केवल गंभीर मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। चिकित्सकों ने संक्रमण की रफ्तार अभी और तेज होने की संभावना व्यक्त की है।

तीसरी लहर में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज देखी जा रही है। संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। इसका कारण डेल्टा वैरिएंट और ओमिक्रान दोनों का संक्रमण है। डेल्टा वैरिएंट की तरह ओमिक्रान भी तेजी से फैल रहा है। इसके संक्रमण की दर दो गुना बतायी गयी है जबकि डेल्टा वैरिएंट की दर इस समय ज्यादा बढ़ गयी है। अपने शहर की बात करें तो पिछले साल जनवरी की तुलना में इस साल जनवरी के पहले सप्ताह में साढ़े चार गुना मरीज अधिक संक्रमित पाए गये हैं।

इस समय डेल्टा और ओमिक्रान दोनोें ही वैरिएंट का खतरा है। यानी खतरा दोगुना बढ़ गया है लेकिन फिर भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। हालांकि ओमिक्रान के लक्षण कम हैं और देरी से सामने आ रहे हैं लेकिन लापरवाही बरतना घातक होगा क्योंकि इसके संक्रमण की दर डेल्टा वैरिएंट से कहीं ज्यादा है। अभी इसकी शुरूआत हुई है। इसका संक्रमण अभी और बढ़ने की संभावना है।

कोरोना वैरिएंट के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि जीनोम सीक्वेसिंग में डेल्टा और ओमिक्रान वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दोनों वैरिएंट के चलते ही शहर में संक्रमण की दर बढ़ी है। उन्होंने बताया कि जो लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं उनके संपर्क में आए लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं ताकि संक्रमण की दर को बढ़ने से रोका जा सके।
शुक्रवार को जिन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई उनमें एसएन अस्पताल के दस चिकित्सक भी शामिल हैं। इनमें से पांच चिकित्सक वरिष्ठ हैं जबकि पांच जूनियर डाक्टर हैं। वरिष्ठ चिकित्सकों में एक विभागाध्यक्ष भी बताए गये हैं। ये सभी होम आइसोलेशन में हैं। एसएन के अब तक 14 चिकित्सक संक्रमण की शिकार हो चुके हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!