Monday , 20 April 2026
Home आगरा On the first day 1403 people got precaution dose in Agra…#agranwes
आगराटॉप न्यूज़

On the first day 1403 people got precaution dose in Agra…#agranwes

83

आगरालीक्स…(10 January 2022 Agra News) #Agra में पहले दिन 1403 लोगों ने लगवाई प्रीकॉशन डोज. उत्साह के साथ एहतियाती डोज लगवाने पहुंचे बुजुर्ग…जानिए क्या कहा इन्होंने

कोरोना से बचाव के लिए जनपद में फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पहले से गंभीर बीमारी से ग्रसित 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को एहतियाती डोज (प्रीकाशन डोज) लगाने का काम सोमवार से शुरू हो गया। जनपद के टीकाकरण केंद्रों पर उत्साह के साथ लोग एहतियाती डोज लगवाने पहुंचे| सोमवार को जनपद में कुल 1403 लोगों ने एहतियाती डोज लगवाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार के निर्देश के बाद जनपद में हेल्थहकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और को-मॉर्बिडिटीज से ग्रसित 60 साल से ज्याेदा उम्र के लोगों को एहतियाती डोज दी जा रही है। इसके लिए जनपद के सभी टीकाकरण केंद्रों पर यह डोज लगाई जा रही है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि जिन लोगों को टीके की दूसरी डोज लगे हुए नौ महीने हो चुके हैं, ऐसे हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर रोगों से ग्रसित लोग अपने एहतियाती डोज लगवा सकते हैं। इसे जनपद के किसी भी टीकाकरण केंद्र पर जाकर लगवाया जा सकता है। डीआईओ ने बताया कि एहतियाती डोज लगवाने के लिए कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

जानिए किसने क्या कहा

  1. ईएसआई हॉस्पिटल में एहतियाती डोज लगवाने के बाद फ्रंटलाइन वर्कर रामवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने कोविड टीकाकरण शुरूआत में ही करा लिया था। दोनों डोज समय से लगवाने के बाद अब मुझे प्रिकॉशनरी डोज लगवाने का मौका मिला है तो मैंने कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के लिए प्रिकॉशनरी डोज लगवा ली है।
  2. 80 वर्षीय देवेंद्र कुमारी ने बताया कि उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियाती टीका लगवा लिया है। इससे पहले उन्होंने अपने दोनों डोज लगवा ली थीं। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अच्छा कदम बताया।
  3. शांता कुमारी ने कहा कि बुजुर्गों के लिए प्री कॉशन डोज लगवाना अच्छी पहल हैं। मैंने भी इसे लगवा लिया है।
  4. डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कोरोना से सुरक्षा के लिए उन्होंने दोनों डोज लगवाने के बाद अब तीसरी डोज लगवा ली है। इससे उनका कोरोना से बचाव हो सकेगा।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!