आगरालीक्स…(10 January 2022 Agra News) अखिलेश यादव को लेकर शिवपाल यादव का बड़ा बयान. सीटों के बंटवारे और प्रत्याशियों पर भी बोले शिवपाल…
उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल शुरू होने के बाद अब हर पार्टी अपनी—अपनी जोर आजमाइश में लग गई है. हाल ही में शिवपाल यादव ने इस चुनाव को सपा के साथ ही लड़ने का फैसला किया है. अब शिवपाल यादव ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है. शिवपाल यादव ने कहा कि हम दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे. अखिलेश को लेकर हमारा सीटों का कोई झगड़ा नहीं है. अब हमने अखिलेश यादव को ही अपना नेता मान लिया है. किस विधानसभा सीट से कौन सा प्रत्याशी बनेगा इसको लेकर सर्वे होगा. सर्वे में जो जीत रहा होगा टिकट उसे ही दिया जाएगा.

बहुत जल्द होगी नामों की घोषणा
शिवाल यादव ने कहा कि जल्द ही नामों की घोषझाा की जाएगी. नामांकन से पहले सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि हमने सपा में काम किया है और हम हमारी पूरी 403 सीटें हैं. उन्होंने कहा कि वह जसवंतनगर से ही चुनाव लड़ने का मन बनाया है, बाकी जो भी तय होगा वही माना जाएगा. उन्होंने बीजेपी पर हमला भी बोला. शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा गुंडई हुई है. कब्जा सबसे ज्यादा बीजेपी वाले कर रहेह ैं. हमारी सरकार में किसी को भी इसकी अनुमति नहीं होगी.