आगरालीक्स…(18 January 2022 Agra News) आगरा में भाजपा से नाराज अग्रवाल समाज और व्यापारियों को मना लिया गया है. भाजपा ने व्यापारी नेता को दिया ये अहम पद….
आगरा में भाजपा से अग्रवाल समाज के प्रत्याशी को टिकट ने देने से नाराज अग्रवाल समाज और व्यापारियों को भाजपा ने मना लिया है. भाजपा द्वारा व्यापारी नेता और आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल को अहम पद सौंपकर भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है. मंगलवार को आज भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर टीएन अग्रवाल को ब्रज क्षेत्र भाजपा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी. रजनीकांत माहेश्वरी अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि अब आपको आगरा शहर हीं नहीं, ब्रज क्षेत्र की सभी सीटों से भाजपा प्रत्याशीयों को जिताने के लिये कार्य करना है.

टीएन अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि शहर की सभी सीटों पर भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेंगी. टीएन अग्रवाल पिछले कईं वर्षों से भाजपा संगठन में कार्यरत हैं. इस समय वह प्रदेश भाजपा के कार्य सीमित के सदस्य हैं विगत कई वर्षो से कार्य सीमित के सदस्य रूप में कार्यरत है. उसके अलावा आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष एकमा के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त महामंत्री व शहर की. अनेकों संस्थाओं में सरक्षंक के रूप में कार्यरत है. साथ ही रामसवरूप गल्र्स इंटर कॉलेज के चेयरमैन है.
आभार वयक्त करने वाले- मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, कन्हैया लाल राठौड़, जय पुरसनानी, नितेश अग्रवाल, अशोक मंगवानी, जयप्रकाश अग्रवाल, रमन लाल गोयल, भगवान दास बंसल, संदीप गुप्ता, राजेश अग्रवाल, तरूनसिंह, राजेश सिंघल, आशीष शर्मा, रनवीर सिंह राठौड़, दिलिप खूबचंदानी, राकेश बंसल, संजय अग्रवाल, ताराचंद गोयल, देवेन्द्र गोयल, राजेश गुप्ता आदि रहे.