आगरालीक्स…(20 January 2022 Agra News) यूपी में कांग्रेस के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या हुई भाजपा में शामिल. टिकट न मिलने से थी नाराज….
कांग्रेस जिस कैंपेन के जरिए यूपी चुनाव में लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है उस कैंपेन की पोस्टर गर्ल आज कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई है. बता दें कि यूपी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं के लिए स्पेशल कैंपेन ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कई माह से चलाया जा रहा है. इसमें वह कई जनपदों में जाकर महिलाओं से चर्चाएं भी कर चुकी हैं. इस कैंपेन के लिए जो पोस्टर बनाया गया है, उसमें जिस मुख्य लड़की को पोस्टर में शामिल किया गया है, उनका नाम प्रियंका मौर्या हैं.

टिकट न मिलने से थीं नाराज
पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या को कांग्रेस की ओर से टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी, क्योंकि इस बार कांग्रेस द्वारा महिलाओं को अधिक टिकट दी जा रही हैं, लेकिन टिकट न मिलने से नाराज प्रियंका मौर्या गुरुवार को भाजपा में शमिल हो गईं. गुरुवार को उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.