आगरालीक्स.. आगरा का मास्टर प्लान 2031 सार्वजनिक, ताजमहल से रामबाग तक यमुना किनारा पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा और नौकायान कर सकेंगे। 19 फरवरी तक आपत्तियां मांगी गई हैं, शहर को सात की जगह 14 जोन में बांटा गया है।

ज्योग्राफिकल इन्फोर्मेशन सिस्टम जीआईएस आधारित मास्टर प्लान 2031 तैयार किया गया है। मास्टर प्लान में 1007 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र शामिल किया गया है। 163 गांव मास्टर प्लान में शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही आगरा अभी तक सात जोन में बंटा हुआ था, इसे बढ़ाकर 14 जोन में बांट दिया गया है।
इस तरह होगा ताज धरोहर क्षेत्र विकसित
यमुना नदी के ताजमहल से रामबाग और महताब बाग से ताजमहल तक के किनारों को ताज धरोहर क्षेत्र नाम दिया गया है।
यमुना नदी के डाउन स्ट्रीम में आगरा बैराज का निर्माण कराया जाएगा, नौकायान, मनोरंजन के साधान का प्रावधन होगा
यमुना नदी के किनारे तटबंध, बैराज के पास नई सड़कों का निर्माण
नालों को टैप कर बैराज के बाद डाउन स्ट्रीम में छोड़ा जाएगा
चौड़ाई वाली जगह पर रिवर फ्रंट डेवलेप किया जाएगा
24 मीटर से चौड़े रोड पर स्ट्रीट बाजार
मास्टर प्लान में स्ट्रीट बाजार को भी तवज्जो दी गई है। मास्टर प्लान 2031 के तहत 24 मीटर से अधिक चौड़े रोड पर स्ट्रीट बाजार विकसित किया जाएगा। यहां ठेल लग सकेंगी। वहीं, शमसाबाद रोड पर एक जोनल पार्क विकसित किया जाएगा।