आगरालीक्स….आगरा की नौ विधानसभा सीटों के लिए 75 नामांकन हो चुके हैं, आज अंतिम दिन है, इंग्लैंड से एमबीए कर राजनीति में सक्रिय हुई बाहुबली की बेटी रुपाली दीक्षित सहित कई प्रत्याशी आज नामांकन करेंगे।

आगरा में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान है। 14 जनवरी से नामांकन हो रहा है, 21 जनवरी नामांकन की अंतिम तिथि है। अभी भी कई प्रत्याशी नामांकन नहीं कर पाए हैं। आज अंतिम दिन प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचेंगे। वहीं, 14 से 20 जनवरी तक 75 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
आज ये प्रमुख प्रत्याशी करेंगे नामांकन
फतेहाबाद से सपा से रुपाली दीक्षित
आगरा दक्षिण से सपा से विनय अग्रवाल
आगरा उत्तर से बसपा से शबीर अब्बास
एत्मादपुर से बसपा से राकेश बघेल