आगरालीक्स …आगरा में सर्दी की तरह से ही कोरोना बढ़ रहा है, सर्दी जुकाम और बुखार आम हो गया है, क्या कोरोना बदल गया है। आगरा में 3235 एक्टिव केस। जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ।
आगरा में एक जनवरी से कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, हर रोज नए केस मिल रहे हैं। कोरोना के केस बढ़ने के बाद भी बहुत कम मरीजों को ही भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है, ऐसा क्यों हो रहा है। क्या कोरोना बदल गया है।

वायरस में होते हैं म्यूटेशन, इसलिए बदल रहा कोरोना
एसएन के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. अंकुर गोयल का कहना है कि वायरस खुद को बचाने के लिए बदलाव यानी म्यूटेशन करता है, अब यह म्यूटेशन वायरस के किस हिस्से में हो रहे हैं । इस पर निर्भर करता है कि नया म्यूटेशन संक्रमण ज्यादा फैलाएगा या घातक ज्यादा होगा या दोनों की काम करेगा। कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा घातक ज्यादा था और संक्रमण भी तेज था।
ओमिक्रोन का प्रसार अधिक, घातकता कम
इस बार कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। इस वैरिएंट से संक्रमण कई गुना बढ़ गया है, यह डेल्टा वैरिएंट से तीन गुना अधिक संक्रामक है। मगर, घातकता बहुत कम है। एक कारण यह भी है कि अधिकांश लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसलिए भी सामान्य लक्षण मिल रहे हैं।