आगरालीक्स…(23 January 2022 Agra News) आगरा में रविवार को 55 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने दी यूपीटीईटी की परीक्षा. देरी से पहुंचने पर कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश
आगरा में उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) रविवार को कड़े इंतजामों के बीच संपन्न हो गई. आगरा में पहली पाली में जहां 84.79 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तो वहीं दूसरी पाली में 83.45 फसदी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे. हालांकि परीक्षा में निर्धारित समय से देरी से पहुंचने पर कई अभ्यर्थियों को सेंटर पर एंट्री नहीं दी गई. जिसके कारण केंद्रों पर हंगामा भी किया गया.

एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह के अनुसार आगरा में पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक चली. पहली पाली में 70 केंद्रों पर परीक्षा हुई. इसके लिए 39375 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था लेकिन इनमें से 5954 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. पहली पाली में 33387 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 25977 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था लेकिन इनमें से 4299 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 21678 परीक्षार्थी उपस्थित रहे.