आगरालीक्स…(24 January 2022 Agra News) भाजपा में शामिल हुआ सपा का एक और विधायक. सपा को लगे आज दो बड़े झटके….
यूपी विधानसभा चुनावों की जैसे— जैसे सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं, वैसे—वैसे नेताओं का दल बदलने का क्रम भी बढ़ता जा रहा है. अभी तक भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के कई मुख्य नेताओं और विधायकों ने अपनी—अपनी पार्टियों का दामन छोड़कर दूसरे दलों का दामन थामा है. सोमवार को समाजवादी पार्टी को दो झटके लगे. सपा के दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इनमें से एक विधायक भाजपा में शामिल हो गया तो वहीं दूसरा विधायक बसपा में.

जलालपुर से सपा विधायक भाजपा में शामिल
जलालपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष राय ने आज भाजपा का दामन थाम लिया. उन्होंने सपा को इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए. उनहें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई.
हाजी रिजवान पहुंचे बसपा में
उधर, समाजवादी पार्टी से एक और विधायक हाजी रिजवान ने भी सपा से इस्तीफा दे दिया है और वह भी बसपा में शामिल हो गए हैं. इसे सपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है.