आगरालीक्स…(24 January 2022 Agra News) आगरा में बसपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज. चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइंस का किया उल्लंघन
आगरा में फतेहाबाद विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी शैलू जादौन के खिलाफ कोविड गाइडलाइंस और चनुाव आयोग द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया है. बसपा प्रत्याशी द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयेाग की गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. इसका वीडियो वायरल होने पर इरादतनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

समर्थकों के साथ कर रहे थे चुनाव प्रचार
वीडियो के अनुसार बसपा प्रत्याशी शैलू जादौन इरादतनगर के गांव दत्तापुरा की गलियों में अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे, लेकिन उनके समर्थकों की संख्या काफी अधिक थी. चुनाव प्रचार के दौरान गांव की गलियों में उनहोंने चुनाव आयोग की गाइडलाइन को नजरअंदाज किया. इस दौरान किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो पर एक्शन लेते हुए एसएसपी आगरा ने थाना इरादतनगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए. पुलिस ने जांच में मामला सही पाया तो मुकदमा दर्ज किया गया है.