आगरालीक्स… आगरा में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है, देश में संक्रमण दर 20 फीसद तक पहुंच चुकी है, जानें आगरा में तीसरी लहर, कैसे बच रहे लोग।
देश में कोरोना की संक्रमण दर 20 फीसद तक पहुंच गई है। कोरोना के नए केस लगातार बढ़ रहे हैं इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। कोरोना के एक्टिव केस कम होने लगे हैं लेकिन अभी भी नए केस लगातार मिल रहे हैं।

तीसरी लहर में मिले 8434 नए केस
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में एक से 24 जनवरी तक कोरोना के 8434 केस मिले हैं। राहत है कि अधिकांश मरीजों में सामान्य ही लक्षण मिले और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी, मरीज अपने घर पर ही इलाज कराकर ठीक हो गए।
48 मरीज हुए भर्ती, एक की हुई मौत
कोरोना पॉजिटिव 48 मरीजों को एसएन के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी, इन 48 में से एक मरीज की मौत हुई है। जबकि अन्य मरीज ठीक हो गए।
5967 मरीज हुए ठीक
आगरा में एक से 24 जनवरी तक 5967 मरीज ठीक हुए हैं, इसमें से अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में ही ठीक हो गए। इस बार मरीजों में मामूली सर्दी जुकाम और बुखार के लक्षण मिले हैं।