आगरालीक्स …आगरा में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान आप प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी पर एक मुकदमे को छिपाने के आरोप लगाए, 19 पर्चे निरस्त हुए, अब 114 प्रत्याशी हैं और 27 जनवरी तक नाम वापस ले सकते हैं।
आगरा में पहले चरण में चुनाव है, 10 फरवरी को मतदान होना है। 21 जनवरी तक नौ विधानसभा के लिए 133 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। 24 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की गई। 19 नामांकन अधूरे होने के चलते निरस्त कर दिए गए।

आप प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी के नामांकन पर लगाई आपत्ती
आगरा उत्तर सीट से भाजपा के प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नामांकन पर आप प्रत्याशी कपिल वाजपेयी ने नामांकन पत्र में एक मुकदमे की जानकारी न देने की आपत्ति लगाई। आपत्ति पर सुनवाई हुई और रिटर्निंग अधिकारी ने पुरुषोत्तम खंडेलवाल के पर्चे को सही पाया। इसके साथ ही पांच और प्रत्याशियों के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई गई थी, इसे सुनवाई के बाद आरओ ने खारिज कर दिया।