आगरालीक्स…..आगरा में पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह सहित सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए वापस, अब नौ विधानसभा सीटों पर 107 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला। 10 फरवरी को होगा मतदान।
आगरा की नौ विधानसभा सीटों के लिए 133 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, नामांकन पत्रों की जांच में 19 प्रत्याशियों के नामांकन कमियों के चलते निरस्त कर दिए गए। गुरुवार को नामांकन पत्र की वापसी हुई। पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह की पत्नी रानी पक्षालिका सिंह बाह से भाजपा प्रत्याशी हैं, इस सीट पर पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने भी नामांकन पत्र जमा कर दिया था जिससे एक पर्चा निरस्त होने पर चुनाव लड़ा जा सके।

सात नामांकन हुए वापस
गुरुवार को 114 में से सात नामांकन वापस हो गए। पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह सहित सात प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। अब आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर 109 प्रत्याशियों के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा।
इन्होंने नामांकन पत्र लिए वापस
बाह विधानसभा
पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, सूरज शर्मा, क्रष्ण दत्त शर्मा, जयपाल सिंह, सुभाष चंद्र
खेरागढ़ विधानसभा निर्दलीय दिगंबर सिंह धाकरे
फतेहपुर सीकरी मीरा
आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा, सपा रालोद गठबंधन, बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशी
आगरा एत्मादपुर विधानसभा सीट
भाजपा—डॉ. धर्मपाल सिंह
बसपा—राकेश बघेल
कांग्रेस—शिवानी बघेल
सपा+रालोद गठबंधन— डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान (सपा)
आगरा कैंट विधानसभा सीट
भाजपा— डॉ. जीएस धर्मेश
सपा—कुंवर सिंह वकील (सपा)
बसपा—भारतेंदु अरुण
कांग्रेस— सिकंदर वाल्मीकि
आगरा दक्षिण
भाजपा— योगेंद्र उपाध्याय
बसपा— रवि भारद्वाज
कांग्रेस — अनुज शर्मा
सपा+रालोद गठबंधन— विनय अग्रवाल (सपा)
आगरा उत्तर
भाजपा—पुरुषोत्तम खंडेलवाल
बसपा— शब्बीर अब्बास
कांग्रेस—विनोद कुमार बंसल
सपा+रालोद गठबंधन— ज्ञानेंद्र गौतम (सपा)
आगरा ग्रामीण
भाजपा— बेबीरानी मौर्य
सपा+रालोद गठबंधन— महेश कुमार (रालोद)
बसपा— किरण प्रभा केसरी
कांग्रेस— उपेंद्र सिंह
फतेहपुर सीकरी
भाजपा—चौधरी बाबूलाल
सपा+रालोद गठबंधन— ब्रिजेश चाहर (रालोद)
बसपा—डॉ. मुकेश कुमार राजपूत
कांग्रेस— हेमंत चाहर
खेरागढ़
भाजपा— भगवान सिंह कुशवाह
सपा+रालोद गठबंधन— रौतान सिंह (रालोद)
बसपा—गंगाधर कुशवाहा
कांग्रेस—रामनाथ सिकरवार
फतेहाबाद
भाजपा—छोटेलाल वर्मा
बसपा—शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शैलू
कांग्रेस—होतम सिंह निषाद
सपा+रालोद गठबंधन— रूपाली दीक्षित (सपा)
बाह
भाजपा—रानी पक्षालिका सिंह
सपा+रालोद गठबंधन— मधुसूदन शर्मा (सपा)
बसपा—नितिन वर्मा
कांग्रेस—मनोज दीक्षित