Monday , 20 April 2026
Home आगरा Gangajal Project incomplete after 18 months in Tajganj, filed complained in CM Office…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Gangajal Project incomplete after 18 months in Tajganj, filed complained in CM Office…#agranews

197

आगरालीक्स…(29 January 2022 Agra News) आगरा में यहां डेढ़ साल से चल रहा गंगाजल के लिए पाइपलाइन डालने का काम, अभी भी अधूरा. सड़कों का हाल बेहाल. कई आरोपों के साथ मुख्यमंत्री को लिखा शिकायती पत्र

ताजगंज में लोग, व्यापारी परेशान
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के लोग इस समय गंगाजल प्रोजेक्ट को लेकर आगरा स्मार्ट सिटी द्वारा की जा रही खोदाई के कारण परेशान हैं. डेढ़ साल से क्षेत्र में गंगाजल के लिए पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है. इसके कारण जगह—जगह सड़क की खुदाई होने से लोग परेशान हैं. इस संबंध में आगरा सुधार सेवा समिति ने मुख्यमंत्री को एक शिकायती पत्र भी भेजा है. शिकायती पत्र में कहा गया है कि ताजगंज क्षेत्र के नंदा बाजार, पाकटोला, दलिहाई, हलवाई गली, गल्ला मंडी, खादी भंडार, कसेरट बाजार, चंद्रवैध गली, तांगा स्टैंड और नवादा के निवासी व व्यापारी इस काम के कारण परेशान हैं. उन्होंने कहा कि ताजगंज क्षेत्र में पिछले लगभग डेढ़ साल से जलापूर्ति के लिए गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत सड़कों पर पाइपलाइन डालने का काम आगरा स्मार्ट सिटी द्वारा किया जा रहा है. समिति ने आरोप लगाया कि ये प्रोजेक्ट मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा है. इतना समय बीतने के बाद भी अभी तक न तो पाइपलाइन डालने का काम पूरा हुआ है और न ही सड़कों का निर्माण. इसके कारण क्षेत्रवासी, व्यापारी और राहगीर परेशान हैं.

सड़कों की खराब हालत होने के कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं.

समिति का कहना है कि इस संबंध में आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है. इसके अलावा अभद्र भाष व जेल भेजने कीधमकी देने का आरोप भी समिति ने लगाया है.

शिकायत में ये लिखा
1.पाइपलाइन लगभग डेढ़ फीट पर डाले जा रे हैं जो कि भारी वाहनों के चलने से पाइपलाइन और कनेक्शन टूटने का डर है.

  1. कार्य बिना अभियंता की देखरेख में हो रहा है.
  2. गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत सीवर लाइन, पुराने पानी के कनेक्शनों के टूटने पर उनकी मरम्मत न कराना, जिसके कारण सड़कों पर गंदा पानी बहता है और लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है.
  3. नाले एवं नालियों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण नहीं हो रहा.
  4. जहां सड़कें बना दी गई हैं वहां सड़कों का मानकों के अनुसार काम नहीं किया जा रहा.
  5. कार्य की धीमी गति से क्षेत्र में गंदगी व्यापत है.
  6. नालियों में मलबे के फंसे रहने के कारण नाली का गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है.
  7. सड़कें टूटी फूटी होने और गड्डे होने की वजह से लोग चोटिल हो रहे हैं.
  8. बारिश के मौसम में सड़कों की हालत बहुत खराब हो जाती है.
  9. गंदगी होने से क्षेत्र का पर्यावरण दूषित हो रहा है इससे लोग बीमार भी हो रहे हैं.

थाने में भी की है शिकायत
समिति का कहना है कि इस समस्या को लेकर एक शिकायती पत्र 16 दिसंबर 2021 को थाना ताजगंज में भी दिया गया है. समिति ने सीएम को लिखे पत्र में अपील की है कि क्षेत्र की इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण कराया जाए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

error: Content is protected !!