आगरालीक्स… हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में आगरा के दो लोगो की मौत और 4 घायल.

आगरा के ताज गंज निवासी रफ रफीक क अपनी बहन सिमरन के पास कश्मीरी गेट फिरोजाबाद गए थे। गुरुवार रात को मारुति वैन से फिरोजाबाद से आगरा के लिए लौट रहे थे। टूंडला के पास हाईवे स्थित टोल प्लाजा से पहले मारुति वैन के पीछे चल रहे ट्रक का टायर फट गया। अनियंत्रित ट्रक मारुति वैन में घुस गया इससे मारुति वैन में बैठे लोग फस गए । पुलिस ने बमुश्किल मारुति वैन से लोगों को बाहर निकाला। उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हैं। मरने वाले दोनों लोग आगरा के बताए जा रहे हैं।
: गुरुवार रात फिरोजाबाद से आगरा जा रही मारुति वैन को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। महिला, पुरुष घायल हो गए। दो की हालत चिंताजनक है।
रात करीब दस बजे आगरा के ताजगंज निवासी बबलू, सनी, रफीक, रिहान, सिमरन व अमन मारुति वैन से फिरोजाबाद से वापस आगरा लौट रहे थे। तभी टोल प्लाजा के समीप स्थित जलसा रिसोर्ट के सामने पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक का टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गया और वैन में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की वैन का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वैन हाईवे किनारे नाले में गिर गई। सूचना पीआर पहुंची पुलिस ने घायलों को किसी तरह निकाल कर फिरोजाबाद सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर राजेश पांडेय के बताया कि हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ है। ट्रक और वैन के ड्राइवर फरार हैं। मृतकों के नाम जयराज चौहान पुत्र नन्हे लाल निवासी नयाबास लोहामंडी और रफीक खान पुत्र रशीद खान निवासी नाहर गंज ताजगंज आगरा बताए गए हैं। घायल सिमरन ने बताया कि उसकी ससुराल फिरोजाबाद कश्मीरी गेट में हैं। भाई रिहान व अन्य परिवार वाले उसे लेने आए थे। सभी लोग वापस लौट रहे थे। रास्ते में वैन चालक ने सवारियां बिठा ली थीं।