Thursday , 30 July 2026
Home आगरा CM is compressor ! says Former CM Akhilesh Yadav in Agra & RLD Chief Jayant Chaudhary #agranews
आगरापॉलिटिक्सबिगलीक्स

CM is compressor ! says Former CM Akhilesh Yadav in Agra & RLD Chief Jayant Chaudhary #agranews

192

आगरालीक्स …(Agra News 5th February 2022)आगरा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि हमारी गर्मी निकाल दो, क्या मुख्यमंत्री कंप्रेसर हैं, आगरा में मुंह से आक्सीजन देने के साथ आगरा के डीएम पर भी कमेंट किया।

आगरा में शुक्रवार को ताज कन्वेंशन सेंटर में प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा में कारोबार करने वाले लोग हैं, ये मेलजोल के साथ रहते हैं। यहां पेठे के साथ दालमोठ और बेढ़ई के साथ जलेवी खाई जाती है। इसी तरह से यहां के लोग रहते हैं। ये चुनाव उत्तर प्रदेश के लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

क्या हमारे मुख्यमंत्री कंप्रेसर हैं जो गर्मी निकाल देंगे
हमारे बाबा मुख्यमंत्री की भाषा को लोग कई बार लोग सुन चुके हैं। जो मुख्यमंत्री सदन में कहें कि ठोक दो, वो आज कह रहे हैं कि गर्मी निकाल देंगे, क्या हमारे मुख्यमंत्री जी कम्प्रेसर हैं जो गर्मी निकाल देंगे। हम और आप नहीं समझ पाए, ये अपने लिए कह रहे थे कि हमारी गर्मी निकाल दो, हम वापस उत्तराखंड जाना चाहते हैं। गोरखपुर की जनता उनका काम कर देगी।

दवा नहीं मिली, मुंह से सांस दी, डीएम ने टिप्पणी की
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा के लोग कोरोना काल को कैसे भूल सकते हैं। सरकार ने कोई तैयारी नहीं की, बजट पता नहीं कहां चला गया। कोविड के समय की तस्वीरें कौन भूल सकता है, परिवार के सदस्य दवाएं ढूढ रहे थे, अस्पतालों में बिस्तर नहीं मिल रहे थे। आक्सीजन के लिए क्या क्या करना पड़ा और वह तस्वीर कोई नहीं भूल सकता है, परिवार कैसे आक्सीजन दे रहा है। जब लॉकडाउन लगा था नौजवान जो मुरैना का था चलते चलते हार्ट अटैक पड़ गया और मौत हो गई। कई लोगों की जान गई और वो तस्वीर कैसे भूल सकते हैं एक मां अपने बेटे को सूटकेस पर लेकर जा रही थी यहां के जिलाधिकारी, सरकार के लोग कह रहे थे कि ऐसा तो बचपन में हमने भी ऐसा किया है।

डबल इंजन की सरकार ने कारोबार ठप कर दिया, आगरा में एयरपोर्ट भी बनाएंगे
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट के लिए आगरा में बहुत उद्योग हैं लेकिन डबल इंजन की सरकार ने कुछ नहीं किया, सरकार ने आगरा का कारोबार ठप कर दिया। अभी मैं देखता आ रहा हूं, आगरा मेट्रो के पिलर बहुत पहले लग जाने चाहिए थे अब लग रहे हैं, आगरा मेट्रो समाजवादी सरकार ने दी है। जानें विकास से क्या दुश्मनी है। तकलीफ उस आगरा के म्यूजियम से भी थी, म्यूजियम देखने गया, वहां चौकीदार मिला, उससे पूछा कि एयरकंडीशन क्यों नहीं लगवाए कहा कि साहब बिना लगाए ही इनकी वारंटी खत्म हो चुकी है। आगरा में एयरपोर्ट बन जाता, क्योंकि भाजपा सरकार ने एनओसी नहीं ​दी, सरकार एनओसी दे देगी तो आगरा से 12 किलोमीटर दूर हिरणगांव है वहां एयरपोर्ट बवना देंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Sawan Month start from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है, श्रावण मास...

बिगलीक्स

Agra News Live: 26 year old youth going to attend lover marriage his dead body found in drain

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman & her land lord died in road accident

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं...

बिगलीक्स

Agra Weather News: 24.8 MM rain recorded in last 24 hours in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीते 24 घंटे में 24.8 एमएम बारिश हुई,...

error: Content is protected !!