आगरालीक्स…. आगरा में 10 फरवरी को मतदान है, लेकिन इस बार मंडी समिति की जगह पांच जगह से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, स्ट्राग रूम की सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया गया।
आगरा की नौ विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा। मतदान से एक दिन पहले 9 फरवरी को चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पहले मंडी समिति, फिरोजाबाद रोड से सभी पोलिंग पार्टियां रवाना होती थी लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए बदलाव किया गया है। जिससे एक जगह पर भीड़ न जुटे।
मंडी समिति फिरोजाबाद रोड पर पांच विधानसभा के स्ट्रांग रूम
मतदान पूरा होने के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा जाता है। इस बार मंडी समिति फिरोजाबाद रोड पर पांच विधानसभा के स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। यहां आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, आगरा ग्रामीण, आगरा छावनी और एत्मादपुर विधानसभा के स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।
देहात में चार स्ट्रांग रूम
वहीं, देहात की सभी चारों विधानसभा के लिए विधानसभा क्षेत्र की मंडी समिति में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। फतेहपुर सीकरी मंडी समिति, खेरागढ़ मंडी समिति, फतेहाबाद मंडी समिति और मोतीलाल रामनाथ डिग्री कॉलेज, बाह में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। इन चारों विधानसभा की पोलिंग पार्टियां यहां से ही रवाना होंगी।