आगरालीक्स…(8 February 2022 Agra News) सोने-चांदी की कीमतों में कई दिनों के बाद तेज उछाल आया है। वहीं शेयर बाजार मंगलवार को सुस्ती से उबरते हुए हरे निशान पर खुला लेकिन कुछदेर बाद फिर गया।
वायदा बाजार में सोना दोपहर तक 48,232 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर चल रहा था। सोने की कीमतों में कई दिन बाद तेजी दर्ज की गई है। इसी प्रकार 60 हजार के आसपास चल रही चांदी मंगलवार को दोपहर 61,692 रुपये प्रति किलो के पास पहुंच गई।

सेंसेक्स गिरावट के बाद 57,143 पर आया
शेयर बाजार में सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने 254 अंक की बढ़त के साथ 57,875 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। लेकिन ये तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिकी और सुबह 10.30 बजे तब के कारोबार के दौरान 478 अंक टूटकर सेंसेक्स 57,143 पर आ गया था। टाटा मोटर्स और एसबीआई के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 76 अंक की उछाल के साथ 17,290 के स्तर पर खुला और देखते ही देखते ये बुरी तरह टूट गया। फिलहाल निफ्टी 149 अंक फिसलकर 17,065 के स्तर पर आ गया। बाजार की शुरुआत की बात करें तो लगभग 1373 शेयरों में तेजी आई, 498 शेयरों में गिरावट आई और 66 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।