Monday , 20 April 2026
Home आगरा UP Election 2022: Akhilesh Yadav held public meeting at four places on Tuesday
आगराटॉप न्यूज़

UP Election 2022: Akhilesh Yadav held public meeting at four places on Tuesday

109

आगरालीक्स…(15 February 2022 News) अखिलेश यादव ने मंगलवार को चार जगह की जनसभा. कहा—दो चरणों की हवा सपा के पक्ष में है. गर्मी निकालने वाले ठंडे पड़ गए हैं….

चार जगह जनसभाओं को किया संबोधित
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज रायबरेली, फतेहपुर, कानपुर एवं उन्नाव में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बसपा के लोग बाबा साहेब के रास्ते से भटक गए हैं। कांग्रेस, बसपा की सरकार बननी नहीं है, इनके चक्कर में मत आना। किसी भी अन्य दल का इस बार खाता नहीं खुलेगा। पहले दो चरणों की हवा सपा के पक्ष में है। गर्मी निकालने वाले ठंडे पड़ गए हैं। गर्मी निकालने वालों की भाप निकल गई। साइकिल इस बार सबसे आगे चल रही है।

May be an image of one or more people, people standing, outdoors and crowd

कोरोनाकाल में सही समय पर इलाज मिलता तो बच जाती जानें
अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना के समय अगर सरकार सही समय पर इलाज करा देती तो जाने बच जाती। भाजपा ने गरीबों को अनाथ छोड़ दिया। भाजपा सरकार जो राशन दे रही है वो मार्च तक ही मिलेगा। दिल्ली के बजट में इसके लिए पैसा नहीं है। समाजवादी पार्टी जब सरकार में आएगी तो जब तक सरकार रहेगी गरीबों को राशन मिलता रहेगा और राशन में सरसों का तेल और घी भी मिलेगा। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हुई है। भाजपा सरकार में हिरासत के दौरान सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पूरे देश में उत्तर प्रदेश ही ऐसा है जहां का आईपीएस फरार है। अधिकारी माफिया की पिच बनवा रहे है। आज सबसे ज्यादा असुरक्षित बहन बेटियां है। पंचायत चुनावों के दौरान समाजवादी पार्टी प्रत्याशी का कपड़ा फाड़ने का मामला कौन भूलेगा? उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार डबल हुआ है।

युवा कर रहे पांच साल से रोजगार का इंतजार
अखिलेश ने कहा कि भाजपा के राज में युवाओं के पांच साल इंतजार में कट गए। नौजवानों को कोई रोजगार नहीं मिला। समाजवादी सरकार बनेगी तो टीईटी, बीएड, बीपीएड, 69 हजार शिक्षक भर्ती, शिक्षामित्र सबको नौकरी देंगे। उन्होंने कहा बड़े-बड़े उद्योगपति भारत से बैंकों का पैसा लेकर भाग गए, वे कहां के थे? अभी एक और उद्योगपति बैंक से पैसा लेकर भागा है वह कहां का है? समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि आउटसोर्स व्यवस्था को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की साजिश है कि आरक्षण खत्म कर दो और सब चीजें प्राइवेट कर दो। भाजपा सरकार हवाई अड्डे बेच रही है। ट्रेन बेचने की तैयारी है। पानी के जहाज बेचे जा रहे हैं। बंदरगाह बेचे जा रहे हैं जब सब बिक जाएगा तो नौकरी रोजगार कैसे मिलेगा? उन्होंने कहा भाजपा के लोग वादा कर रहे थे कि किसानों की आय दुगनी हो जाएगी पर 5 साल में कितने किसानों की आय दोगुनी हुई?

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!