आगरालीक्स …..मथुरा में रोडवेज बस में एक निजी कंपनी में जीएम जिंदा जल गए थे, वे पीछे वाली सीट पर बैठे थे और बाहर नहीं निकल सके। आज शिनाख्त हो गई।
सोमवार शाम को मथुरा से अलीगढ़ जाने के लिए बस स्टेंड पर खड़ी रोडवेज बस में आ लग गई थी, बस में 50 यात्री थे। यात्रियों ने बस से कूंदकर जान बचाई लेकिन कुछ ही देर में रोडवेज बस आग का गोला बन गई। रोडवेज बस में पीछे की सीट पर बैठे एक यात्री बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए।

एक निजी कंपनी में जीएम थे शैलेश उपाध्याय
बस में जिंदा जले यात्री की शिनाख्त नहीं हो सकी थी, मंगलवार को शिनाख्त हो गई। मृतक 52 साल के शैलेश उपाध्याय बताए जा रहे हैं वे कासिमपुर पावर हाउस, अलीगढ़ में एक निजी कंपनी में जीएम थे। मथुरा से अलीगढ़ लौट रहे थे।
15 मिनट में जलकर स्वाह हो गई थी रोडवेज बस
मथुरा के बस स्टैंड पर पहुंची रोडवेज बस के बौनट में आग लगी थी, कुछ ही देर में आग की लपटें तेज होती गई। करीब तीन घंटे से अलीगढ़ के लिए कोई बस नहीं आई थी इसलिए बस के बस स्टैंड पर पहुंचते ही यात्री बैठने के लिए उमड़ पड़े थे। जिस समय बस में आग लगी, बस में 50 यात्री बैठे हुए थे। 15 मिनट में बस जलकर स्वाह हो गई थी, जिसे जहां जगह मिली वह वहीं से जान बचाने के लिए कूंद गया। खिड़की से कई लोग कूंदे लेकिन शैलेंद्र उपाध्याय मोटे थे, इसलिए खिड़की से कूद नहीं सके और जलकर मौत हो गई।