आगरालीक्स….. आगरा से मुंबई 2.10 घंटा,आगरा मुंबई फ्लाइट दो मार्च से हो रही शुरू, जानें शिडयूल, आगरा से किन किन शहरों के लिए है फ्लाइट।
आगरा मुंबई फ्लाइट को कोरोना की तीसरी लहर में बंद कर दिया गया था। खेरिया एयरपोर्ट आगरा के निदेशक एए अंसारी के अनुसार, दो मार्च 2022 से आगरा आगरा मुंबई फ्लाइट दोबारा शुरू हो रही है। आगरा से मुंबई का सफर दो घंटा 10 मिनट में पूरा कर सकेंगे।

आगरा मुंबई फ्लाइट का शिडयूल
मुंबई एयरपोर्ट से आगरा के लिए होगी रवाना दोपहर 12.45 बजे
खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी फ्लाइट दोपहर 2.55
खेरिया एयरपोर्ट आगरा से मुंबई के लिए होगी रवाना दोपहर 3.25 बजे
मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचेगी फ्लाइट शाम 5.35 बजे
आगरा टू मुंबई की पूरी डिटेल
सप्ताह में तीन दिन— सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी
इसका एक तरफ से सेवर किराया 3999 रुपये है जबकि फ्लैक्सी प्लस 4393 रुपये रखा गया है.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से ये फ्लाइट दोपहर को 12 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरेगी जो कि आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दो घंटे में दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पहुंच जाएगी.
इसके अलावा आगरा से मुंबई जाने की टाइमिंग दोपहर को 3 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी जो कि मुंबई शाम को 5 बजकर 35 मिनट पर पहुंच जाएगी.
आगरा से मुंबई और मुंबई से आगरा आने के लिए फ्लाइट से सिर्फ दो घंटे का लगेगा समय
आगरा से फ्लाइट
आगरा बेंगलूरू
आगरा लखनऊ
आगरा भोपाल