आगरालीक्स…(वीडियो देखें) आगरा में तेज स्पीड से आ रही बाइक भिड़ीं. एक बाइक सवार की मौत. आपने इतनी खतरनाक टक्कर नहीं देखी होगी. देखें सीसीटीवी
आगरा में शनिवार शाम को दो बाइकों की इतनी खतरनाक टक्कर हुई है कि वीडियो देखकर आप विचलित भी हो सकते हैं. एक्सीडेंट शमसाबाद थाना क्षेत्र में हुआ है. तेज रफ्तार से आ रही दोनों बाइकें आमने—सामने से इतनी जोरदार टक्कर से भिड़ीं कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए. हादसे में घायल एक बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया. पास में लगे सीसीटीवी में हादसे की लाइव रिकॉर्डिंग हो गई है.
हादसा शमसाबाद से एक किलोमीटर दूर पाली हाउस के पास हुआ है. पाली हाउस पर लगे सीसीटवी में इसकी रिकॉर्डिंग हो गई है. हादसे में मरने वाले की शिनाख्त 55 वर्षीय रामकृष्ण झा निवासी शमसाबाद के रूप् में हुई है, जबकि दूसरे घायल बाइक सवार का नाम 18 वर्षीय विष्णु निवासी गढ़ी रद्दू है. बताया जाता है कि रामकृष्ण झा का कस्बा में मेडिकल स्टोर है और वह शनिवार शम चार बजे बाइक से धमैना की ओर जा रहे थे, लेकिन सामने से बाइक पर आ रहे विष्णु से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में रामकृष्ण झा उठ भी न सके. उन्हें अस्प्ताल ले जाया गया जहां मौत हो गई. दोनों ही बाइक सवारों के सिर पर हेलमेट नहीं लगा था.