आगरालीक्स… आगरा में शादी समारोह से लौट रहे लोगों की इको कार और रोडवेज बस में भीषण भिड़ंत हादसे में दो की मौत.
आगरा में मंगलवार रात को फतेहाबाद रोड पर इको कार और प्राइवेट बस की भीषण भिड़ंत हुई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ईको कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है प्ले स्टो

शादी समारोह से लौट रहे थे लोग
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ईको कार में 8 लोग सवार थे। यह सभी फतेहाबाद में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात को फतेहाबाद से आगरा के लिए लौट रहे थे। वही जयपुर से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस जैसे ही फतेहाबाद रोड पर पहुंची। सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। इको कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इको कार में 8 लोग सवार थे। जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई।