आगरालीक्स ..दुखद…, होटल गोवर्धन, दिल्ली गेट के संचालक, होटल एसोसिएशन के संस्थापक, समाजसेवी, हर दिल अजीज पंडित सुरेंद्र शर्मा का निधन। अंतिम यात्रा होटल गोवर्धन से रविवार सुबह 10 बजे ताजगंज विद्युत शवदाह गृह के लिए प्रस्थान करेगी।
आगरा के पुराने होटलों में से एक होटल गोवर्धन, दिल्ली गेट के संचालक पंडित सुरेंद्र शर्मा बीमार चल रहे थे, उनका दिल्ली गेट स्थित रवि हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। शनिवार देर रात उनका निधन हो गया। वे होटल एसोसिएशन के संस्थापक के साथ ही कई संस्थाओं से जुड़े हुए थे। ब्राहृमण महासभा के संस्थापक थे। ब्रज हैरिटेज सोसायटी के साथ मिलकर आगरा में यमुना को साफ सुंदर बनाए रखने के लिए काम कर रहे थे।
ताजगंज विद्युत शवदाह गृह में होगा अंतिम संस्कार
होटल गोवर्धन, दिल्ली गेट के संचालक पंडित सुरेंद्र शर्मा का अंतिम संस्कार रविवार ताजगंज विद्युत शवदाह गृह में होगा। उनके परिवार में पत्नी पत्नी सविता शर्मा, बेटा मोहित शर्मा, बेटी मनीषा शर्मा, पुत्रवधु रिचा शर्मा, नाती मित्र शर्मा हैं।
हर दिल अजीज, मुस्कुराता चेहरा
स्वर्गीय सुरेंद्र शर्मा हर दिल अजीज थे। समय के पाबंद, उनके होटल गोवर्धन आने और जाने के समय से लोग घड़ी का मिलान कर लेते थे। मुस्कुराता हुआ चेहरा, उनके पास लोगों के आने जाने का सिलसिला लगा रहता था। वे आगरा के विकास को लेकर चिंतित रहते थे, वे आगरा के विकास को लेकर कई मंचों से शासन और प्रशासन को आड़े हाथ ले चुके थे। वे आगरा के भूगोल और इतिहास को जानते और समझते थे, उनका सपना था कि भविष्य का आगरा ऐसा हो जहां हर कोई आना चाए और कुछ दिन आगरा में रहना चाहे। वो चाहें विदेशी पर्यटक हैं या भारत के अलग अलग हिस्सों से आगरा आने वाले लोग।