आगरालीक्स…(.Agra News 26 February 2022 ) आगरा में जवाहर पुल के नीचे यमुना किनारे युवती का शव मिला है, युवती जींस और टॉप पहने है, युवती की शिनाख्त हो गई है, युवती कमला नगर की रहने वाली है और रविवार रात आठ बजे के बाद से उसका कोई पता नहीं था। परिजन युवती की तलाश में जुटे हुए थे।

आगरा में रविवार सुबह वाटरवक्र्स और रामबाग के बीच में यमुना पर बने जवाहर पुल के नीचे यमुना किनारे पर एक युवती का शव मिला। युवती टॉप और जींस पहने हुई थी और जूते भी पहने थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद युवती की शिनाख्त के लिए प्रयास किए गए।
रात आठ बजे घर से निकली थी युवती
पुलिस जांच में सामने आया है म्रतिका की शिनाख्त शालू पुत्री भगवान सिंह निवासी कमला नगर के रूप में हुई है, शालू 20 साल की थी। वह शनिवार रात आठ बजे घर से गई थी। इसके बाद से युवती का कोई पता नहीं चला। परिजन युवती की तलाश में जुटे हुए थे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों को पुलिस को बताया कि युवती पहले एक कपड़ों के शोरूम में काम करती थी, अब घर पर ही थी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।