आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 100 के करीब पहुंचे। जिला प्रशासन ने ताजा आंकड़े किए जारी, जानें कितने केस मिले और किस क्षेत्र में ज्यादा एक्टिव केस।
आगरा में रविवार को जिला प्रशासन के अनुसार, 24 घंटे में 4373 सैंपल लिए गए। 24 घंटे में कोरोना के तीन नए केस मिले हैं, ये पिछले 50 दिनों में कोरोना के सबसे कम नए केस हैं।
कोरोना के एक्टिव केस 110
कोरोना के नए केस कम हुए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इससे एक्टिव केस कम हो गए हैं। 24 घंटे में तीन नए केस मिले हैं और 27 लोग ठीक हुए हैं। इससे कोरोना के एक्टिव केस 110 हैं।
इन क्षेत्रों में कोरोना के एक्टिव केस
कोरोना के एक्टिव केस शहर और देहात के अलग अलग हिस्सों से मिले हैं। आवास विकास कॉलोनी, कमला नगर, यमुना पार के साथ ही ताजगंज में कोरोना के एक्टिव केस हैं।