आगरालीक्स ….(Agra News 27th February 2022) आगरा की मेडिकल छात्रा यूक्रेन से हंगरी होते हुए एयर लिफ्ट कर लाया गया, आगरा पहुंचने पर छात्रा ने बयां किए 78 खौफनाक घंटे, डर और दहशत, मिसाइल अटैक न हो जाए।
आगरा के कृष्णवीर सिंह सिकरवार और शशि सिकरवार की बेटी साक्षी सिकरवार यूक्रेन से एमबीबीएस कर रही है। रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से परिजन परेशान थे। हालात बिगड़ने पर भारतीय दूतावास यूक्रेन में फंसे छात्रों से संपर्क कर हंगरी और रोमानिया के रास्ते भारत लेकर आ रहा है। (Airlift Agra medical student ukraine )

एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली पहुंची
साक्षी सिकरवार रविवार दोपहर में आगरा पहुंच गई। भगवान टॉकीज चौराहे पर साक्षी सिकरवार का स्वागत किया गया। साक्षी ने बताया कि यूक्रेन की कीव में सबसे पहले हमला हुआ। हमले बढ़ने के बाद 72 घंटे डर और दहशत के रहे। दूतावास से संपर्क होने के बाद हंगरी बॉर्डर पहुंचे, वहां से एयर लिफ्ट किया गया। इसके बाद एयर इंडिया की फ्लाइट से रविवार को दिल्ली पहुंच गई। ( Air India Flight Ukraine airlift )
बंकर में रहना पड़, डर हमला न हो जाए
साक्षी ने बताया कि यूक्रेन में वह जहां रह रही थी उससे 300 किलोमीटर दूर हमले हो रहे थे। लेकिन कोई भी जगह सुरक्षित नहीं थी, डर था कि कहीं मिसाइल हमला न हो जाए। इसलिए बंकर में रहना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी खाने, पैसे और यहां तक कि इंटरनेट की भी थी,कहीं इंटरनेट खत्म हो गया तो परिजनों से कैसे बात हो पाएगी। सभी छात्रों को एक ही जगह पर रखा गया था।
आगरा मंडल के 58 छात्र यूक्रेन में फंसे
आगरा के 16 सहित मंडल के 58 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं, इनके लिए कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया गया है। जिससे स्थानीय स्तर पर परिजन कंट्रोल रूम में जानकारी दे सकें।
आगरा का कंट्रोल रूम का नंबर 9454419470
हेल्प लाइन नंबर 0997300483
0997300428, 0933980327, 0635917881, 0935046170