Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra’s climate improves, Dayalbagh’s air is cleanest…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra’s climate improves, Dayalbagh’s air is cleanest…#agranews

139

आगरालीक्स….आगरा में इस समय सबसे अच्छी हवा इस क्षेत्र की है. शहर की आबोहवा में देखने को मिल रहा व्यापक सुधार

मौसम में बदलाव के साथ शहर की आबोहवा भी बदल रही है। आबोहवा में व्यापक सुधार देखने को मिल रहा है। दयालबाग क्षेत्र की हवा सबसे अच्छी हो गयी है। संजय प्लेस को छोड़कर पूरे शहर की आबोहवा को संतोषजनक कहा जा सकता है। शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) की मानें तो शहर की हवा में वायु प्रदूषण कम हो गया है। हवा में जहरीले तत्वों की मात्रा लगातार कम होती जा रही है। केवल संजय प्लेस को छोड़कर पूरे शहर की हवा श्वांस लेने के हिसाब से संतोषजनक हो गयी है। संजय प्लेस क्षेत्र का एक्यूआई आज सोमवार सुबह 103 दर्ज किया जिसे में मानकों के हिसाब से मध्यम या औसत कहा जा सकता है। एक्यूआई 100 से 150 तक मध्यम कहा जाता है। इस हिसाब से देखा जाय तो संजय प्लेस की हवा को भी संतोषजनक ही कहा जा सकता है।मानक के हिसाब से शहर में दयालबाग की हवा सबसे अच्छी है।

दयालबाग क्षेत्र का एक्यूआई सोमवार सुबह दस बजे 39 था। मानक के हिसाब से यह बहुत अच्छा था। 0 से 50 तक एक्यूआई अच्छा माना जाता है। उल्लेखनीय है कि दयालबाग क्षेत्र में चारों तरफ हरियाली छायी हुई है जिससे यहां हवा में प्रदूषण खत्म करने में मदद मिलती है। दयालबाग के बाद शास्त्रीपुुरम की हवा हवा बहुत बेहतर हो गयी है। शास्त्रीपुरम का एक्यूआई 53 दर्ज किया गया है। इस हिसाब से इस क्षेत्र की हवा को भी श्वांस लेने के हिसाब से अच्छा कहा जा सकता है। शास्त्रीपुरम से सटे आवास विकास कालोनी क्षेत्र की आबोहवा भी अच्छी हो गयी है। यहां सोमवार सुबह एक्यूआई 56 दर्ज किया गया। इसके बाद ग्वालियर रोड रोहता की हवा भी मानकों के हिसाब से बेहतर बतायी गयी है। यहां की सुरक्षा विहार कालोनी का एक्यूआई 64 बताया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!