आगरालीक्स …… आगरा में कोरोना के केस दोबारा बढ़े, लेकिन एक्टिव केस 100 से नीचे पहुंचे।
आगरा में कोरोना को लेकर प्रशासन ने ताजा आंकड़े जारी किए गए। कोरोना की जांच के लिए 3498 सैंपल लिए गए। कोरोना के 24 घंटे में कोरोना के 15 नए केस मिले हैं।
एक्टिव केस 100 से नीचे पहुंचे
कोरोना के नए केस बढ़ने लगे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। कोरोना के 15 नए केस मिले हैं। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। कोरोना के एक्टिव केस 100 से नीचे पहुंच गए हैं। कोरोना के एक्टिव केस 97 हो गए हैं।