नईदिल्लीलीक्स… रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के थमने के आसार हैं। रूस-यूक्रेन के बीच शाम को चार बजे से बातचीत होगी।
बेलारूस ने दी बातचीत की जानकारी
रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता बेलारूस में होगी। बातचीत के लिए दोनों देश तैयार हो गए हैं। बेलारूस के विदेश मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है।
दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे
बैठक में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। बातचीत के दौरान युद्ध विराम पर सहमति बन सकती है।
रूस यूक्रेन में कड़े प्रतिरोध का सामना
दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में रूस जीत को जितना आसान समझ रहा था, वह उतना है नहीं। युद्ध के पांचवें दिन भी रूस को यूक्रेन से कई स्थानों पर टक्कर मिल रही है।