आगरालीक्स…आगरा में रेलवे स्टेशन पर किसी को लेने आ रहे हो या छोड़ने जा रहे हो तो बिना टिकट प्लेटफार्म पर फंस सकते हो. चेकिंग में रिकॉर्ड लोग बिना टिकट पकड़े गए
आगरा रेल मंडल में फरवरी में 34328 लोग बिना टिकट पकड़े गए
आगरा के मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप के निर्देशन में यात्री गाडि़यों एवं स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम के लिए वाणिज्य विभाग आगरा मंडल द्वारा फरवरी -2022 में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत आगरा मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं गुजरने वाली गाडि़यों में सघन जांच करायी गयी। जाँच के परिणाम स्वरूप आगरा मंडल द्वारा रिकॉर्ड अर्निंग करते हुये फरवरी -2022 में कुल 34328 बिना टिकट/अनबुक्ड लगेज यात्रियों को प्रभारित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप कुल 1.84/- करोड़ रूपये रेल राजस्व प्राप्त किया।
रिकॉर्ड अर्निंग भी मिली
मंडल के टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा कार्य के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही आगरा मंडल टिकट चेकिंग से रिकॉर्ड अर्निंग प्राप्त कर सका है। जिसमें आगरा मंडल के टिकट चेकिंग कर्मचारी श्री विपिन कुमार,TTI (मथुरा) द्वारा सर्वोत्तम प्रर्दशन करते हुये फरवरी -2022 में 9.02 लाख रूपये की अर्निंग कर मण्डल में प्रथम स्थान पर रहे एवं राजकुमार सिंह, TTI (आगरा छावनी) 6.29 लाख रूपये की अर्निंग कर द्वितीय स्थान पर, श्री वी.के. गौतम TTI (राजा की मंडी) 6.23 लाख रूपये की अर्निंग कर तृतीय स्थान पर तथा श्री एस.एम. सगीर TTI (आगरा छावनी) 6.10 लाख रूपये की अर्निंग कर चतुर्थ स्थान पर तथा श्री सनी भल्ला TTI (आगरा छावनी) 5.35 लाख रूपये की अर्निंग कर पंचम स्थान पर रहे
वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक, आगरा अमन वर्मा द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आरक्षित/अनारक्षित यात्री गाडि़यों में नियमित रूप से सघन टिकट जाँच कराई जायेगी ताकि बिना टिकट यात्रियों की यात्रा पर अंकुश लगाया जा सके साथ ही टिकट जाँच कर्मचारियों को इसी प्रकार अर्निंग को बढ़ाकर अधिक रेल राजस्व बढ़ाने हेत प्रेरित किया जा रहा है ताकि आगरा मंडल निरंतर नई ऊॅचाई को ओर बढ़ सके।