आगरालीक्स…आगरा में झूलेलाल जयंती मेला कमेटी के संयोजक बने सुनील करमचंदानी. इस तारीख को लेगा दो दिवसीय मेला…
बुधवार को सिंधी समाज की बैठक का आयोजन न्यू शाहगंज स्थित श्री कृष्ण वाटिका में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी झूलेलाल जयन्ती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय मेले (03 व 04 अप्रैल) का आयोजन किया जाऐगा। जिसका संयोजक सर्वसम्मति से सुनील करमचंदानी को बनाया गया। सुनील करमचंदानी के नेतृत्व में ही मेले का आयोजन किया जाऐगा।

इसके साथ ही बैठक में जीवतराम करीरा वाली सिंधी सेन्ट्रल पंचायत की कार्यकारिणी को भंग करने की भी घोषणा की गई, जिससे समाज में एकता कायम रहे। मेले में सिंधी संस्कृति व सभ्यता के विविध रूप खान-पान, लोक नृत्य, गीत आदि के माध्यम से नजर आएंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बच्चों के लिए आकर्षक गेम व झूले आदि की भी व्यवस्था होगी। उद्देश्य नई पीढ़ी को सिंधी संस्कृति से जोड़ने का है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सूर्यप्रकाश, हेमन्त भोजवानी, प्रकाश केसवानी, महेश मंघरानी, जयप्रकाश धर्मानी, नारायणदास लालवानी, टेकचंद चिभरानी, तीरथदास वरलानी, सुन्दरलाल हरजानी, गिरधारीलाल भगत्यानी, हीरालाल असनानी, नंदलाल छत्तानी, आत्माराम बूलचंदानी, ईश्वरदास बूलचंदानी, नरेश डोडवानी, नरेश लखवानी, वासुदेव ग्यामलानी, खेमचंद,जे के मदनानी, बसरमल, महेश सोनी, लक्ष्मण कल्याणी, मेघराज लाडकानी, राजू खेमानी, लक्ष्णदास राजवानी, ललित सुमरानी, लालचंद मोटवानी, भोजराज लालवानी