Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Police caught 6 crooks going to rob 25 lakh rupees in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़​क्राइम

Police caught 6 crooks going to rob 25 lakh rupees in Agra…#agranews

188

आगरालीक्स…आगरा में 25 लाख रुपये की लूट करने जा रहे 6 बदमाश पुलिस ने दबोचे. अवैध तमंचा, कैश और बाइक बरामद..पूछताछ में बड़े शातिर निकले

आगरा की सर्विलांस टीम, क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग टीम, स्वाट टीम व थाना न्यू आगरा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में 25 लाख रुपये की लूट करने जा रहे छह शातिर बदमाशों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से 46 हजार रुपये कैश, दो बाइक व अवैध तमंचा भी बरामद किया है. पकड़े गए सभी 6 बदमाश चोरी व लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं.

बुधवार रात को थाना न्यू आगरा पुलिस खंदारी चौराहा पर चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लॉयर्स कॉलोनी स्थित पानी की टंकी वाले पार्क से 6 बदमाश किसी बड़ी लूट या चोरी की घटना करने जा रहे हैं. ये लोग दिन में भी लूट की वारदात को अंजाम देकर आए हैं और जेवरात को बांटने के लिए बैठै हैं.

Image

इस पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर चारों ओर से घेरकर छह बदमाशों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस को इनके पास से एक अवैध असलाह, दो जिंदा कारतूस सहित कई जेवरात बरामद किए. पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो बदमाशों ने बताया कि हम लोग मिलकर अलग—अलग चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं.

पकड़े गए बदमाशों के नाम
अमित शर्मा उर्फ राजीव निवासी दीपबिहार, जगनपुर बेला, खेलगांव
पूरन पुत्र राधेश्याम निवपासी सूर्या एंक्लेव, अमर विहार थाना न्यू आगरा
सुखदेव पुत्र मंगीलाल निवपासी गांव कुकरकार, नगला मारवाड़ी थाना ऐरबा कटरा औरैया
पप्पू पुत्र रामजीलाल निवासी लोटन सिंह की ठार सेरब मोजा थाना पिनाहट
रमेश पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम कुकमरकार नगला मारवाड़ी औरैया
साहब सिंह पुत्र रामजीला निवासी लौटन सिंह ठार, थाना पिनाहट

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!