आगरालीक्स….. आगरा में भीषण हादसे में सिपाही की पत्नी और छह साल के बेटे की मौत, सिपाही घायल।
आगरा में ग्वालियर हाईवे पर गुरुवार देर रात हाईवे पर खड़े वाहन में कैंटर जा घुसी। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने कैंटर के आगे के हिस्से में फंसे लोगों को बाहर निकाला। कैंटर का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, उसमें से लोगों को बाहर निकालने में परेशानी हुई।

हादसे में सिपाही की पत्नी और छह साल के बेटे की मौत
हादसे में सिपाही सतपाल सिंह निवासी खंदौली और उनकी पत्नी 29 साल की आचंल और छह साल के बेटे अंशु की मौत हो गई। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिपाही ट्रांसफर होने पर सामान लेकर जा रहे थे अपने घर
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिपाही सतपाल सिंह ललितपुर में तैनात थे, उनका अलीगढ़ तबादला हो गया था। वे अपना सामान लेकर कैंटर से अपने घर खंदौली जा रहे थे। कैंटर में ही सामान के साथ सिपाही अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बैठ गए थे।