आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षा का का लिंक ही नहीं खुल रहा. दो मार्च से भरा जाना था फार्म. पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आवेदन की प्रक्रिया भी नहीं हो पाई शुरू
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेशन 2021—22 की मुख्य परीक्षा का लिंक ही नहीं खुल रहा है. दो मार्च से इसका फार्म भरा जाना था लेकिन आज चार मार्च होने पर भी लिंक नहीं खुला है. 10 मार्च को फार्म भरने की अंतिम तिथि है ऐसे में समय कम होने के कारण स्टूडेंट काफी परेशन हैं.

वहीं पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के आनलाइन आवेदन के आदेश तीन मार्च से शुरू करने के दिए गए हैं लेकिन आवेदन स्वीकार किए जाने की प्रक्रिया शुक्रवार को भी शुरू नहीं हो पाई है. स्टूडेंट लगातार आनलाइन वेबसाइट पर प्रयास कर रहे हैं लेकिन वेबसाइट पर अभी तक लिंक नहीं दिया गया है.