आगरालीक्स…आगरा की प्रमुख 10 खबरें पढ़िए: हादसे में सिपाही की पत्नी और छह साल के बेटे की मौत तो मां ने सात साल के बेटे के साथ किया आत्मदाह. यूनिवर्सिटी के छात्र अभी भी परेशान है। तो वहीं थाने के सामने घंटे के लिए युवक युवतियों को दिए जा रहे थे रूम…
- आगरा में ग्वालियर हाईवे पर गुरुवार देर रात हाईवे पर खड़े वाहन में कैंटर जा घुसी हादसे में सिपाही सतपाल सिंह निवासी खंदौली और उनकी पत्नी 29 साल की आचंल और छह साल के बेटे अंशु की मौत हो गई। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के सबसे बड़े बीएड घोटाले में एसआईटी की जांच के बाद बर्खास्त किए गए 195 शिक्षक होंगे बहाल, प्रदेश भर में 4000 से अधिक शिक्षक बिना पढ़े और परीक्षा दिए बीएड की डिग्री बनवाकर ली थी नौकरी। इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।
- आगरा की गणपति किंग्स काउंटी अपार्टमेंट में बिल्डर पर पार्किंग और पार्क की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पहुंचकर काम रूकवा दिया, इस मामले में जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है।
- आगरा में शुक्रवार को एक दर्दनाक और दुख भरी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया. गृहक्लेश से तंग आकर एक मां ने अपने 7 साल के बेटे के साथ खुद को आग लगा ली. उसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई. बच्चे ने रात को ही दम तोड़ दिया तो वहीं बुरी तरह से झुलसी मां की आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई.
- आगरा में सिकंदरा के गैलाना स्थित प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर के महंत 86 वर्षीय महंत रघुनाथ भोलेनाथ ने गुरुवार देर रात देह त्याग दी. मंदिर के अन्य पुजारियों ने महंत के देहावसान के बाद उन्हें भगवान वस्त्र पहना कर अंतिम दर्शनों के लिए बिठाया है.
- मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
- ब्रज की धरा पर असली रंगोत्सव 10 मार्च से शुरू होने जा रहा है जो कि 25 मार्च तक चलेगा. शासन के निर्देश पर मथुरा प्रशासन ने इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं. खासकर बरसाना की लठामार होली के आयोजन को विशेष रूप से खास मनाया जाएगा.
- आगरा की प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के मालिक जितेंद्र मंगला के खिलाफ थाना न्यू आगरा में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है. दयालबाग के रहने वाले रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने आरोप लगाया कि 12 लाख रुपये लेने के बाद भी बिल्डर ने फ्लैट का बैनामा नहीं किया. यही नहीं धनराशि वापस देने से भी इनकार कर दिया. एसएसपी के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.
- आगरा के थाना सिकंदरा के सामने ही संचालित सिकंदरा गेस्ट हाउस में पुलिस ने शुक्रवार शाम को छापा मारा. पुलिस ने यहां से 14 युवक—युवतियों को पकड़ा. गेस्ट हाउस में युवक—युवतियों को घंटे के हिसाब से रूम दिए जा रहे थे.
- आगरा में यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षा का का लिंक ही नहीं खुल रहा. दो मार्च से भरा जाना था फार्म. पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आवेदन की प्रक्रिया भी नहीं हो पाई शुरू