नईदिल्लीलीक्स… मणिपुर में दूसरे चरण के मतदान के दौरान फायरिंग में एक की मौत। महिलाओँ को शॉर्ट्स पहनने पर चप्पलों से पीटा। साथ में प्रमुख खबरें।
डीएम आवास के बोर्ड का रंग बदलने पर जेई निलंबित
अयोध्या के डीएम आवास के बोर्ड का रंग भगवा किए जाने के मामले में पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजिनियर को निलंबित कर दिया गया है। अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार के आवास की मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान हरे रंग के बोर्ड को भगवा कर दिया गया। विवाद होने पर बोर्ड का रंग बदलकर फिर हरा कर दिया गया है। इस मामले की जांच के बाद जेई अजय कुमार शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है।
मणिपुर में दूसरे चरण का मतदान, फायरिंग
मणिपुर चुनाव के दूसरे चरण का मतदान किया जा रहा है। 22 सीटों पर सुबह मतदान की गति धीमी रही लेकिन बाद में मतदान की गति में तेजी आ गई। कुछ स्थानों पर ईवीएम में खऱाबी की शिकायत भी मिली। 22 सीटों पर 92 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। करोंग पोलिंग स्टेशन पर गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओँ ने सुरक्षाबलों की गोली से उसकी मौत की बात कही है।
महिलाओँ को शॉर्ट्स पहनने पर चप्पलों से पीटा
पुणे के एक पीजी में रहने वाली महिलाओँ के शॉर्ट्स पहनकर घूमने पर कुछ लोगों ने चप्पलों से पिटाई कर दी। इस मामले में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चंदननगर पुलिस ने बताया कि यह मामला खऱाड़ी के रक्षक नगर का है। महिलाएं पीजी में रहती हैं और अलग-अलग कंपनियों में काम करती हैं। इन लड़कियों की पिटाई के बाद घर को तोड़ने की भी धमकी दी गई है।
रूस का सीज फायर का ऐलान, तीसरे दौर की वार्ता संभव
नईदिल्लीलीक्स… रूस ने जंग के बीच सीज फायर का ऐलान किया है। इस दौरान यूक्रेन फंसे हुए लोग बाहर निकाले जाएंगे।
रूस ने जंग के बीच सीज फायर का ऐलान किया है, जो भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे स लागू होगा और जब तक यूक्रेन में फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता तब तक हमले नहीं किए जाएंगे। दोनों देशो के बीच तीसरे दौर की वार्ता भी आज अथवा कल हो सकती है।
रूस के हमले में यूक्रेन के 47 नागरिक मारे गए
दूसरी ओर इससे पहले रूस और यूक्रेन जंग के 10वें दिन रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के जाइटोमीर शहर में रूस के हमले में 47 नागरिक मारे गए हैं। शहर की पुलिस के मुताबिक यह हमला कलस्टर बम से किया गया है। कलस्टर बम से हमला युद्ध अपराध माना जाता है। इधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यूरोपीय देशों से रूस से युद्ध रोकने में मदद की अपील की है। साथ ही कहा है कि रूस ने मिसाइल यूक्रेन के राष्ट्रपति भवन पर गिराई लेकिन निशाना चूक गया। रूस के हमले में कई शहर खंडहर में तब्दील हो गए हैं।