
यमुना एक्सप्रेस वे पर चलते चलते ट्रक में आग लग गई और उसमें विस्फोट होने लगे, पटाखों की आवाज आने के साथ आग की लपटें उठने से आस पास के गांव के लोग आ गए। खंदौली के पास एक्सप्रेस वे पर आग का गोला बने ट्रक में आतिशबाजी होने की जानकारी मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई। एक्सप्रवे पर दोनों तरपफ का यातायात थम गया, कार और भारी वाहन ट्रक स उठती लपटों को देखकर काफी दूर पर खडे हो गए।
ट्रक में फटते रहे बम बटाखे
ट्रक में आग की लपटें उठने के साथ ही बम पटाखों के धमाके की आवाजें आती रही, थोडी थोडी देर बाद ट्रक में रखी आतिशबाजी में विस्फोट होता रहा। आग की लपटों के साथ धमाके होने से कोई व्यक्ति ट्रक के पास तक जाने का साहस नहीं दिखा सका।
चालक ने कूद कर बचाई जान
चलने ट्रक में आग लगने पर चालक ने उसे एक तरपफ खडा कर दिया और कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रक चालक और परिचालक धमाके होने पर एक्सप्रेस वे से नीचे उतर आए और ट्रक को जलते हुए देखते रहे। जब तक ट्रक जलकर खाक नहीं हो गया, तब तक वे ट्रक के पास नहीं गए।
फोटो लेने के साथ बनाया वीडियो
एक्सप्रेस वे पर जलते ट्रक को देखेने वालों की भीड लग गई। लोगों ने ट्रक के फोटो लेने के साथ वीडियो भी बनाया और थोडी ही देर में यह वीडियो सोशल साइट पर आ गया।
Leave a comment