Monday , 20 April 2026
Home आगरा Metro will prove to be the best for women in terms of security in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Metro will prove to be the best for women in terms of security in Agra…#agranews

169

आगरालीक्स…आगरा में सुरक्षा के हिसाब से महिलाओं के लिए बेस्ट साबित होगी मेट्रो. महिलाओं की सुरक्षा के लिए ये होंगी मेट्रो स्टेशन से लेकर ट्रेन में सुविधाएं

मेट्रो में सुरक्षा के होंगे सभी इंतजाम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने कहा कि यूपी मेट्रो महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। कुमार केशव ने कहा कि आने वाले वक्त में आगरा मेट्रो महिलाओं को सार्वजनिक यातायात का सबसे सुरक्षित माध्यम प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि आगरा मेट्रो के स्टेशन एवं ट्रेन में महिला सुरक्षा के लिए सभी महत्वपूर्ण इंतजाम किए जाएंगे।
कुमार केशव ने बताया कि आगरा मेट्रो के सभी स्टेशन एवं ट्रेनों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ एवं कानपुर की तरह आगरा मेट्रो के सभी स्टेशनों पर भी कोई ऐसी जगह नहीं होगी जो सीसीटीवी कैमरे की ज़द में न हो। इसके साथ ही आगरा मेट्रो के सभी स्टेशन पर महिला सुरक्षाकर्मी एवं हाउसकीपिंग स्टाफ की तैनाती की जाएगी।

21 प्रतिशत है महिला कर्मचारियों की भूमिका
प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने कहा कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में महिलाएं मेट्रो निर्माण से लेकर संचालन तक में अहम भागीदारी निभा रहीं है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के कुल कर्मचारियों में से 21 प्रतिशत महिलाएं हैं। एमडी, श्री कुमार केशव ने हमेशा ही अपनी नीतियों में महिला सशक्तिकरण महत्वपूर्ण स्थान दिया है, इसी का परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लखनऊ एवं कानपुर मेट्रो की यात्री सेवाओं के शुभारंभ के दौरान महिला ट्रेन ने ही पहली ट्रेन संचालन किया है।

आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए यूपीएमआरसी की सहायक प्रबंधक गौरी शुक्ला एवं अवर अभियंता अन्नु यादव सहित कॉन्ट्रैक्टर स्टाफ की महिला अधिकारी अहम योगदान दे रही हैं। इसके साथ ही सैंकड़ों महिला कामगार भी आगरा मेट्रो को आकार देने के लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!