
रकाबजगंज के चक्कीपाट में गोलू गुप्ता का जूते का गोदाम हैं, इसके प्रथम तल पर बने कमरों में लोग रहते हैं। शुक्रवार सुबह तीन बजे गोदाम से आग की लपटें उठने लगी, इससे आस पास के लोगों में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। एक के बाद एक तीन दमकल की गाडियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।
Leave a comment