नईदिल्लीलीक्स… छत्तीसगढ़ के सीएम ने पुरानी पेंशन व्यवस्था का बहाल करने का निर्णय लिया है।
वर्ष 2004 और इसके बाद नियुक्त कर्मियों को फायदा
बुधवार को बजट सत्र के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने सरकार के इस फैसले का ऐलान किया। सरकार ने बजट में वर्ष 2004 और इसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है।
राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ दूसरा राज्य
राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य बना है, जिसने पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलौत ने भी 23 फरवरी को अपने चौथे बजट के दौरान पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की घोषणा की थी।