नईदिल्लीलीक्स… यूपी विधानसभा की मतगणना में भाजपा बहुमत के पार जाती दिखाई दे रही है। पंजाब में आप क्लीन स्वीप करने की ओर है।
योगी, अखिलेश आगे, एसपी सिंह बघेल, शिवपाल पिछड़े
यूपी में भाजपा 262 और सपा 125 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम योगी और सपा मुखिया अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। जसवंत नगर से शिवपाल यादव पीछे चल रहे हैं। मतगणना में अब तक जो सामने आ रहा है, उसमें भाजपा अभी तक 63 सीटों के नुकसान पर चल रही है, जबकि सपा को 79 सीटों का फायदा हो रहा है। कांग्रेस पांच और बसपा सात सीटों पर आगे चल रही है।
पंजाब में आप सूपड़ा साफ करने की ओर
पंजाब में आम आदमी पार्टी अन्य दलों का सूपड़ा साफ करने की राह पर चल रही है। विधानसभा की 117 सीटों में से आप 90 सीटें, कांग्रेस 13, भाजपा चार, अकाली दल आठ सीटों पर आगे चल रही है।
पंजाब के दिग्गज नेता पिछड़े
पंजाब के दिग्गज नेता सीएण चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू, सुखवीर सिंह बादल पीछे चल रहे हैं।