आगरालीक्स…आगरा में बीजेपी ने सभी 9 सीटें जीतीं. लगातार दूसरी बार किया क्लीन स्वीप. जानें किस सीट पर सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज हुई
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनाने की ओर अग्रसर है. आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने लगातार दूसरी बार क्लीन स्वीप किया है है. आगरा की सभी नौ सीटें भाजपा ने जीत ली हैं.
जानें किस सीट पर सबसे ज्यादा अंतर से जीत दर्ज की
आगरा की खेरागढ़ विधानसभा सीट से भगवान सिंह कुशवाह 32 हजार वोटों से विजेता घोषित
आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय लगातार तीसरी बार विजेता बने हैं.
आगरा की उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी विजेता घोषित किए जा चुके हैं. भाजपा लगातार इस सीट से चुनाव जीतती आ रही है.
आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा के छोटेलाल वर्मा 109019 वोट पाकर 53492 वोट से जीते. यहां से बसपा को कुल 41055 और सपा को 55527 मत मिले.

एत्मादपुर विधानसभ सीट से भाजपा के धर्मपाल सिंह भी विजेता घोषित किए जा चुके हैं.
91,फतेहपुर सीकरी विधानसभा में सारे चरण पूर्ण होने के बाद मतगणना की स्थिति-
बीजेपी- 4849
रालोद गठबंधन – 1703
बसपा- 1416
कांग्रेस- 23
नोटा-42
बीजेपी- चौ.बाबूलाल 111362
रालोद- गठबंधन ब्रजेश चाहर -64705
बसपा -डॉ मुकेश राजपूत – 59198
46657 से जीते बाबूलाल चौधरी
इसके अलावा आगरा कैंट से जीएस धर्मेश, आगरा ग्रामीण से बेबी रानी मौर्य और आगरा बाह से रानी पक्षालिका सिंह भी विजेता घोषित हो चुके हैं. इनके आंकड़े आना अभी बाकी हैं.