आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना का ताजा अपडेट जारी, जानें आज कितने कोरोना के नए केस मिले।
आगरा में जिला प्रशासन ने गुरुवार को कोरोना के आंकड़े जारी कर दिए हैं। आगरा में 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 3629 सैंपल लिए गए। वहीं, कोरोना का एक भी नया केस नहीं मिला है।
पांच मरीज हुए ठीक
कोरोना के तीन दिन में एक ही नया केस मिला है। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। कोरोना के पांच मरीज ठीक हो गए। इससे कोरोना के सक्रिय केस आगरा में अब पांच रह गए हैं।
कोरोना की तीसरी लहर होने वाली है खत्म
अब कोरोना की तीसरी लहर भी खत्म होने वाली है। कोरोना की तीसरी लहर में जनवरी में तेजी से केस बढ़े। अब केस कम होने लगे हैं। कोरोना के एक्टिव केस पांच रह गए हैं। इन सभी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है।