आगरालीक्स… आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में 162 छात्रों को मेडल दिए जाएंगे।विवि की वेबसाइट पर जारी की गई मेडल प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों की संभावित सूची, आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी।

आंबेडकर विवि का 87 वां दीक्षांत समारोह 29 मार्च को आयोजित किया जाएगा। विवि के 87वें दीक्षांत समारोह में 122 छात्रों को स्वर्ण पदक और 40 छात्रों को रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। विवि दीक्षांत समारोह में 129 पदक छात्राओं को देगा। वहीं 33 पदक छात्रों को दिए जाएंगे। विवि जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के अनुसार अभी संभावित सूची जारी की गयी है। सूची में शामिल पदक जिन छात्रों को दिए जाने हैं। उन पर किसी को आपत्ति है, तो वह 15 मार्च तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। विवि को जो आपत्तियां मिलेंगी। उनके निस्तारण के बाद अंतिम सूची की जाएगी।