आगरालीक्स….. आगरा में दोबारा कोरोना के केस बढ़े, आज के आंकड़े हुए जारी। जानें आज कितने केस मिले। कितने हैं एक्टिव केस।
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में केस लगातार कम हो रहे थे। मगर, रविवार को कोरोना के नए केस बढ़ गए। कोरोना के 24 घंटे में 3732 सैंपल लिए गए हैं। इनकी कोरोना की जांच कराई जाएगी।
पांच नए केस मिले
कोरोना के रविवार को 24 घंटे में पांच नए केस मिले हैं। इससे पहले कोरोना के केस नहीं मिले थे या केस केस मिला था। पांच नए केस मिलने के साथ ही एक मरीज ठीक भी हुआ है।
कोरोना के एक्टिव केस 11
कोरोना के नए केस बढ़ने से कोरोना के साथ एक्टिव केस भी बढ़ने लगे हैं, शनिवार को कोरोना के सात एक्टिव केस थे। कोरोना के रविवार को एक्टिव केस 11 हो गए हैं। ये सभी घर पर इलाज करा रहे हैं।