आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नई तकनीक से कूल्हे और पैर की नेलिंग के आपरेशन किए गए…डॉक्टरों ने लाइव देखें आपरेशन…
रविवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित ऑडिटॉरीयम में अस्थि रोग विभाग एवं आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा कूल्हे और पैर की नेलिंग की नई तकनीकी पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता द्वारा किया गया. इसमें बाहर से आए हुए डॉक्टर बी. शिवाशंकर और डॉक्टर वासुदेव गाड़ेगोने के द्वारा दोनों नई तकनीक से कूल्हे और पैर की नेलिंग के ऑपरेशन किए गये, जिन्हें सभी आए हुए delegates ने सक्रीन पर live देखा.

विभागाध्यक्ष डॉक्टर सीपी पाल ने बताया यह दोनो नई तकनीक मरीज़ों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं. आयोजन सचिव डॉ. ब्रिजेश शर्मा और डॉ. रजत कपूर ने सभी आए हुए चिकित्सकों का धन्यवाद ज्ञापित किया. इस कार्यशाला में डॉ. रवि सभरवाल, डॉ. संजय धवन, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. क़ेस दिनकर, डा. विपुल अग्रवाल, डा. हेमंत चाहर, डा. अश्वनी सडाना, डा. राजेंद्र शकुनत, डा. संजय प्रकाश, डॉ. वीके गुप्ता और डा. अशोक विज, डा. रविकान्त आदि के अलावा मथुरा, सैफई, फ़िरोज़ाबाद, हाथरस, अलीगढ़ और भरतपुर आदि जनपदो के क़रीब 150 से ज़्यादा डॉक्टर उपस्थित रहे.